IIT-मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी को पद्म श्री अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। कॉन्ग्रेस ने इसका मजाक उड़ाया है। कॉन्ग्रेस ने कहा है कि देश गोमूत्र पर उनके शोध को याद रखेगा। कॉन्ग्रेस के एक्स पर किए गए तंज पर भारतीय उद्योगपति श्रीधर वेम्बू ने प्रतिक्रिया दी है। जोहो कॉर्पोरेशन के संस्थापक श्रीधर वेम्बू ने जबाव दिया।

उन्होंने लिखा, “प्रोफेसर कामाकोटी डीप टेक में काम करते हैं। माइक्रो-प्रोसेसर डिज़ाइन. वे IIT मद्रास के डायरेक्टर हैं, जो भारत का सबसे अच्छा तकनीकी संस्थान है, वह एनएसएबी में काम करते हैं और इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्होंने वैज्ञानिक आधार पर उनका बचाव किया है और वो ऐसा करते रहेंगे। गाय के गोबर और गोमूत्र में बेहतरीन माइक्रोबायोम होते हैं, जो इंसान के लिए फायदेमंद हैं।

उद्योगपति वेम्बू ने आगे कहा कि ये औपनिवेशिक मानसिकता के लोग ये सोचते हैं कि ये वैज्ञानिक बातें नहीं है। किसी दिन जब हार्वर्ड और एमआईटी इस पर कोई स्टडी प्रकाशित करेंगे तो इन गुलाम लोगों को सच में समझ आएगा।

कॉन्ग्रेस ने प्रोफेसर कामकोटी पर व्यंग्य किया

केरल कॉन्ग्रेस ने प्रोफेसर कामकोटी को गोमूत्र के फायदों को गिनाया, जिससे उन्हें पहचान मिली। उन्होंने एक पुराने वायरल वीडियो का ज़िक्र किया। कॉन्ग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि देश IIT मद्रास में गोमूत्र पर आपकी नई रिसर्च को पहचानता है, जिससे गोमूत्र दुनिया भर में पहुँचा है।

इससे पहले IIT मद्रास के डायरेक्टर वी कामकोटी ने पद्म श्री अवॉर्ड मिलने पर कहा, ” पद्म श्री अवॉर्ड का मेरे लिए सिर्फ एक ही मतलब है, कि मैं विकसित भारत @ 2047 के लिए पूरी कोशिश करूँगा, यह अवॉर्ड अकेले नहीं मिल सकता, यह सबका साथ है, मैं यह अवॉर्ड उन सभी को डेडिकेट करता हूँ जिन्होंने इसमें योगदान दिया… उन्हीं की वजह से मुझे यह अवॉर्ड मिल रहा है।”



Source link