
पद्म विभूषण से सम्मानित ये हैं 5 नाम
पद्म विभूषण से सम्मानित लोगों में सबसे पहला नाम दिवंगत अभिनेता धर्मेन्द्र सिंह देओल का नाम शामिल है। केरल के केटी थॉमस को समाज सेवा, पी नारायणम को साहित्य में और वीएस अच्यूतानंधन को समाज सेवा में और उत्तर प्रदेश के एन राजिम को कला क्षेत्र में सम्मानित किया गया है।

पद्मभूषण से 13 शख्सियत सम्मानित
13 नाम ऐसे हैं जिन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसमें गायिका अल्का याज्ञनिक, एक्टर ममूटी, पीयूष पांडेय, उत्तराखंड के नेता भगत सिंह कोशियारी, दिवंगत नेता वीके मल्होत्रा भी शामिल हैं। इसके अलावा मेडिसीन से जुड़े केआर पलानीस्वामी, तमिलनाडु के एसकेएम मसिलनंधन, शतावादिनी आर गणेश और खेल जगत से जुड़े विजय अमृतराज का नाम शामिल है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत) समाज सेवा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

113 शख्सियतों को मिला पद्मश्री सम्मान
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को खेल के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा तमिलनाडु से डॉ. पुन्नियामूर्ति नटेसन, राजस्थान से गफरुद्दीन मेवाती, महाराष्ट्र से डॉ. आर्मिडा फर्नांडिस और भिकल्या लाडक्या ढिंडा, उत्तर प्रदेश से चिरंजी लाल यादव, तेलंगाना से डॉ. कुमारस्वामी थंगराज और जम्मू-कश्मीर से डॉ. पद्मा गुरमेट के नाम शामिल हैं।
इसके अलावा अंके गौडा, अरमिंडा फर्नांडीज, भगवानदास रायकवाड़, बृजलाल भट्ट, बुधरी ताती, चरण हेंब्रम, चिरंजी लाल यादव, धर्मिक लाल चुनीलाल पंड्या, गफरुद्दीन मेवाती जोगी, हैली वार, इंद्रजीत सिंह संधू, के पजनीवेल, कैलाश चंद्र पंत, खेमराज सुदंरियाल, कोलाक्कायिल देवकी अम्मा जी, कुमारासमी थंगाराज, महेंद्र कुमार मिश्रा, मीर हाजीभाई कसमभाई, मोहन नागर, नरेंद्र चंद्र देव वर्मा, निलेश विनोद चंद्रा मांडलेवाला का नाम शामिल है।
इसके अलावा, नुरुद्दीन अहमद, पदमा गुरमेट, ओथुवर थिरुथानी स्वामीनाथन, पोखिला लेकथेपी, पुन्नीमुर्थी नातेसन, आर कृष्णन, रघुपत सिंह, रघुवीर तुकाराम खेडकर, राजस्तपथी कलियप्पा गौंडर, रामा रेड्डी ममीदी, रामचंद्र गोडबोले एवं सुनीता गोडबोले, एसजी सुशील अम्मा, संग्यूसांग ए पोंगेनेर, शफी शौक, श्रीरंग देवाबा लाड, श्याम सुंदर के नाम भी अवार्ड की सूची में है।













