उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में धार्मिक उन्माद फैलाने की एक बेहद घिनौनी कोशिश सामने आई है। करमा थाना क्षेत्र के बहेरा गाँव में मुस्लिम समुदाय के पाँच नाबालिग लड़कों ने भगवान शिव मंदिर को अपवित्र कर दिया। आरोप है कि इन लड़कों ने न केवल मंदिर की दीवार पर पेशाब किया, बल्कि प्रतिमा के साथ भी अमर्यादित हरकत की।
इस घटना की खबर जैसे ही फैली, पूरे इलाके में तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करमा थाने का घेराव कर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 5 नाबालिगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 3 को हिरासत में ले लिया है।
रात के अंधेरे में आस्था पर प्रहार
यह शर्मनाक घटना रविवार (18 जनवरी 2026) रात करीब 9 बजे की है। पुजारी अरविंद श्रीवास्तव की तहरीर के अनुसार, उनके घर के सामने स्थित प्राचीन शंकर मंदिर की दीवार और परिसर में पाँच मुस्लिम नाबालिग लड़कें पेशाब कर रहे थे। पुजारी के बेटे इशांक ने जब इन्हें रंगे हाथों पकड़ा और शोर मचाया, तो गाँव के अन्य लोग भी वहाँ जुट गए।
पकड़े जाने के डर से भागते हुए इन लड़कों ने न केवल गालियाँ दीं, बल्कि ग्रामीणों को जान से मारने और ‘लाश गायब’ करने की धमकी भी दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल बच्चों की शरारत नहीं, बल्कि हिंदुओं की आस्था को जानबूझकर ठेस पहुँचाने की एक सोची-समझी साजिश है।
प्रशासनिक अमले में हड़कंप और अवैध अतिक्रमण का ‘खेल’
घटना के बाद गाँव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एडिशनल एसपी अनिल कुमार और एडीएम रोहित यादव ने खुद मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को उचित न्याय का भरोसा दिलाया। जाँच के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिस तालाब के किनारे यह मंदिर है, वहाँ मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है।
थाना करमा क्षेत्रांतर्गत मंदिर परिसर में दूसरे समुदाय के बच्चों द्वारा अनैतिक कार्य किए जाने के संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ के संबंध में #ASP_CITY श्री अनिल कुमार की बाइट-@Uppolice @adgzonevaranasi @digmirzapur pic.twitter.com/y2h9TjkvjM
— Sonbhadra Police (@sonbhadrapolice) January 19, 2026
ग्रामीणों का आरोप है कि जलालुद्दीन, अबरार हुसैन, बबलू और बोडर जैसे लोगों के उकसाने पर ही इन लड़कों ने इस कृत्य को अंजाम दिया। एडीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तहसीलदार को तालाब की पैमाइश कर अवैध निर्माण ढहाने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।













