गृह मंत्री अमित शाह ने कॉन्ग्रेस नेता राहुल गाँधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी सवाल करते हैं कि वो हारते क्यों है? दरअसल कॉन्ग्रेस की लगातार हार जनता की भावनाओं और विकास की राजनीति को नहीं समझने की वजह से हो रही है।
उनका कहना है कि बीजेपी की जीत की वजह पार्टी का सिद्धांत है। इससे जनता जुड़ी हुई है। बीजेपी ने राम मंदिर, सर्जिकल स्ट्राइक, एयरस्ट्राइक, बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम चलाई। इससे कॉन्ग्रेस ने हर फैसले का विरोध किया। अमित शाह ने कहा “जब राम मंदिर बनाया जाता है तो,कॉन्ग्रेस उसका विरोध करती है। बीजेपी धारा 370 हटाती है, तो कॉन्ग्रेस उसका विरोध करती है।”
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जब हमारी सेना ने पाकिस्तानियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक किया, तब विरोध किया गया, एयरस्ट्राइक हुआ तब कॉन्ग्रेस ने विरोध किया। मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ चल रही कुप्रथा तीन तलाक देश में खत्म किया गया, तब विरोध हुआ। आखिर जनता को जो फैसले पसंद आए, उसका विरोध करेंगे, तो लोग वोट क्यों देंगे? उन्होने घोषणा की कि 2029 में एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी।
अहमदाबाद नगर निगम के 330 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए गृहमंत्री शाह ने कहा कि राहुल बाबा अभी आप थकिए मत, हार से मत थकिए। तमिलनाडु और बंगाल में हारना ही है, नक्की कर के रखिए।













