ऑपरेशन सिंदूर में करारी शिकस्त झेलने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) से एक बेहद डराने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का कुख्यात आतंकी कमांडर अबू मूसा कश्मीरी खुलेआम जहर उगल रहा है। मूसा ने हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैलाते हुए कहा कि कश्मीर की आजादी भीख माँगने से नहीं, बल्कि ‘हिंदुओं की गर्दनें काटने’ से मिलेगी।

आतंकवाद ही कश्मीर का हल: अबू मूसा

वायरल वीडियो में अबू मूसा कश्मीरी दावा कर रहा है कि कश्मीर मुद्दे का हल सिर्फ आतंक और जिहाद से ही मुमकिन है। उसने कड़े शब्दों में कहा कि हमें इजरायल-हमास की तर्ज पर हमला करना होगा। अबू मूसा कहता है, “जो दुश्मन फिलिस्तीन का है, वही कश्मीर का है और हमें उन्हें घुटनों पर लाना होगा।”

चौंकाने वाली बात यह है कि मूसा का नाम अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले से भी जुड़ा है, जिसका उसे मास्टरमाइंड माना जाता है। वह पहले भी हिंदुओं को मारने की धमकियां देता रहा है।

पाकिस्तानी नेताओं को भी नहीं बख्शा

अबू मूसा ने न केवल भारत के खिलाफ जहर उगला, बल्कि पाकिस्तान के हुक्मरानों को भी आड़े हाथों लिया। उसने कहा कि पाकिस्तान के नेता इस्लामी सिद्धांतों से भटक गए हैं। मूसा के मुताबिक, जो नेता जिहाद के लिए तैयार नहीं है और कलमा का वफादार नहीं है, उसे देश पर राज करने का कोई हक नहीं है। उसने दावा किया कि वह मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सामने भी ऐसी ही बातें कह चुका है।

कर्ज में डूबा पाकिस्तान और आतंकियों के तंज

सिर्फ मूसा ही नहीं, लश्कर के एक और कमांडर मोहम्मद अशफाक राणा ने भी शहबाज शरीफ सरकार और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की जमकर आलोचना की है। अशफाक राणा ने तंज कसते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कर्ज (IMF) के पैसों को पाकिस्तानी नेताओं ने बर्बाद कर दिया। उसने कहा कि अगर इस पैसे का सही इस्तेमाल होता, तो पाकिस्तान आज सऊदी अरब या ब्रिटेन से भी आगे होता, लेकिन आज पाकिस्तान का हर बच्चा कर्ज के बोझ के साथ पैदा हो रहा है।



Source link



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Categories

Tags

Gallery