लल्लनटॉप अफवाह पुलिस

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार (12 जून 2025) को भीषण प्लेन क्रैश हुआ। उसके बाद हर किसी के मन में ये जानने की जिज्ञासा थी कि आखिर उड़ने के कुछ सेकेंडों में प्लेन कैसे क्रैश हो गया। कुछ समय बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें प्लेन के उड़ने के बाद उसके क्रैश होने का फुटेज शामिल था। इसे बनाने वाला एक 15 वर्ष का बच्चा था।

वीडियो वायरल होने के बाद एक अफवाह उड़ी कि पुलिस ने वीडियो बनाने वाले बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर लल्लन टॉप न्यूज पोर्टल के एसोसिएट एडिटर अभिनव पांडे ने पुलिस पर ही सवाल खड़े कर दिए।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर पोस्ट साझा की जिसमें अभिनव ने लिखा, “बच्चा पहले से ही बहुत ज्यादा डरा हुआ था। उसे और क्यों डराया जा रहा है? पहली बार वो शहर आया था,पहली बार उसने प्लेन देखा। अहमदाबाद पुलिस निहायती गलत कर रही है। ये क्या तरीका है?”

अभिनव के साथ-साथ कई अन्य मीडिया हाउस के पोर्टल पर भी पुलिस द्वारा बच्चे को हिरासत में लिए जाने की अफवाह फैलाई गई थी।

अहमदाबाद पुलिस ने खोली पोल

अभिनव की सवाल पूछती हुई यह पोस्ट उन पर तब भारी पड़ गई जब अहमदाबाद पुलिस ने इस बात का खंडन कर दिया। पुलिस ने अभिनव की ही पोस्ट में रिप्लाई किया और इस बात को झूठा करार दे दिया।

अभिनव की X पोस्ट पर अहमदाबाद पुलिस के जवाब का स्क्रीनशॉट

अहमदाबाद पुलिस ने लिखा, “वीडियो को बनाने के लिए किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया है। मोबाइल वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल हुई। वीडियो बनाने वाले नाबालिग ने पुलिस को वीडियो का विवरण दिया। वह अपने पिता के साथ गवाह के तौर पर बयान देने आया था। फिर उसे उसके पिता के साथ भेज दिया गया। कोई गिरफ़्तारी या हिरासत नहीं की गई है।”

पुलिस के इस ट्वीट के बाद अब अभिनव की जमकर किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स अभिनव को गलत तरीके से खबर को फैलाने के लिए लताड़ रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स ने लल्लनटॉप के प्रति भी अपना गुस्सा जाहिर किया है।



Source link

Search

Categories

Tags

Gallery