छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार (3 दिसंबर 2025) को सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। गंगालूर के नक्सल प्रभावित जंगलों में डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा यूनिट की टीम सर्च ऑपरेशन पर थी, जब अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। तीखी मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए, लेकिन सुरक्षाबलों से जुड़े दो जवान बलिदान हो गए और एक घायल है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया, “सुबह 9 बजे से चल रहे अभियान का उद्देश्य लंबे समय से सक्रिय नक्सली समूहों को खोजकर दबाव बनाना था। इस साल अब तक राज्य में 268 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से 239 बस्तर संभाग में ढेर हुए हैं।” यादव ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और आगे की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए तेज और निर्णायक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस घटना ने एक बार फिर बस्तर के नक्सल समस्या की गहराई को उजागर किया है, हालाँकि नक्सली बीते कुछ समय से सरेंडर की गुहार लगा रहे हैं।

Source link



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Categories

Tags

Gallery