‘असम में घुसपैठ रोकना सिर्फ BJP के बस की बात…’: अमित शाह ने कॉन्ग्रेस पर दागा 64 लाख घुसपैठियों का आरोप, कहा- बदली गई 7 सीमाई जिलों की डेमोग्राफी


असम विधानसभा चुनाव की आहट के बीच धेमाजी पहुँचे गृह मंत्री अमित शाह ने कॉन्ग्रेस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। अमित शाह ने चौंकाने वाला दावा किया कि कॉन्ग्रेस के राज में असम के 7 जिलों का पूरा हुलिया (डेमोग्राफी) ही बदल गया और घुसपैठियों की आबादी शून्य से बढ़कर 64 लाख पहुँच गई। उन्होंने साफ कहा कि घुसपैठ को रोकना और जमीन को बचाना सिर्फ और सिर्फ बीजेपी सरकार के बस की बात है।

7 जिलों में घुसपैठियों का कब्जा और अतिक्रमण पर प्रहार

अमित शाह ने धुबरी, बरपेटा और नगांव समेत 7 जिलों का जिक्र करते हुए कहा कि यहाँ घुसपैठिए अब बहुसंख्यक बन चुके हैं, जिससे स्थानीय लोगों का हक छिन गया है। अमित शाह ने अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए बताया कि मोदी और हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने अब तक 1.26 लाख एकड़ जमीन को घुसपैठियों के कब्जे से मुक्त कराया है। अमित शाह ने जनता को भरोसा दिलाया कि अगर घुसपैठ को जड़ से मिटाना है, तो तीसरी बार बीजेपी को जिताना जरूरी है।

मिसिंग समुदाय के लिए तोहफा और कॉन्ग्रेस पर तंज

‘मिसिंग युवा महोत्सव’ में अमित शाह ने स्थानीय मिसिंग समुदाय की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बहादुरी की वजह से ही ऊपरी असम में घुसपैठिए नहीं घुस पाए। गृह मंत्री ने युवाओं के लिए पैरामिलिट्री फोर्स में भर्ती का स्पेशल अभियान चलाने का बड़ा ऐलान किया और कहा कि ‘अब आपको हथियार उठाने की जरूरत नहीं है, सरकार आपकी सुरक्षा करेगी।’ साथ ही, उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बोगीबील पुल 10 साल में नहीं बना, उसे मोदी सरकार ने 4 साल में पूरा कर दिखाया।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top