sudarshanvahini.com

LPG की बुकिंग के बदले नियम, अब 20 के बजाए 25 दिन में कर सकते हैं सिलेंडर बुक: कालाबाजारी रोकने के लिए उठाए गए कई कदम


LPG के दाम में 60 रुपए की वृद्धि के बाद अब सरकार ने इसकी बुकिंग के नियम में बदलाव किए हैं। एएनआई के मुताबिक, जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए LPG बुकिंग की अवधि 21 से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के हवाले से एजेंसी ने खबर दी है कि कुछ ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहाँ जो लोग पहले 55 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करते थे, उन्होंने अब 15 दिनों में LPG सिलेंडर बुक करना शुरू कर दिया है। इसलिए सरकार को नियम में तब्दीली लानी पड़ी है।

सरकार ने रिफाइनरियों को LPG प्रोडक्शन बढ़ाने का आदेश दिया है। साथ ही कमर्शियल कनेक्शन के बजाय घरेलू LPG को प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है।

सरकार का कहना है कि घरेलू ग्राहक हमेशा प्राथमिकता में रहेंगे। एलपीजी की किल्लत न हो, इसके लिए और पार्टनर्स की तलाश की जा रही है। सरकार ने अल्जीरिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, नॉर्वे जैसे देशों ने LPG खरीदने के लिए संपर्क किया है।



Source link

Exit mobile version