sudarshanvahini.com

4 सप्ताह तक नहीं आएगी न्यूज चैनलों की TRP, सूचना मंत्रालय ने किया फैसला: मिडिल ईस्ट युद्ध पर सनसनीखेज रिपोर्टिंग को देख कर दिया आदेश


न्यूज TRP

केंद्र सरकार ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच कुछ टीवी न्यूज चैनलों की संवेदनशील रिपोर्टिंग को लेकर सख्त कदम उठाया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग (TRP) चार सप्ताह या आगे के निर्देश तक रोकने का आदेश दिया है। मंत्रालय का कहना है कि कुछ न्यूज चैनल युद्ध की खबरों को सनसनीखेज तरीके से पेश कर रहे हैं और अटकलों को फैला रहे हैं, जिससे आम जनता में डर और घबराहट फैल सकती है।

मंत्रालय का विस्तृत बयान और कदम

मंत्रालय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इजरायल-ईरान संघर्ष को लेकर कई टीवी चैनलों ने बिना पुष्टि की जानकारी और अटकलें प्रसारित की हैं। यह स्थिति खासकर उन लोगों के लिए चिंता का विषय है जिनके परिवार और दोस्त प्रभावित क्षेत्रों में हैं या वहाँ रहते हैं।

ऐसे में मंत्रालय ने निर्देश दिया कि M/s BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) तुरंत इन चैनलों के TRP रिपोर्टिंग को रोक दे। इस फैसले का मकसद आम जनता को अफवाहों और गलत खबरों से बचाना है।

युद्ध 28 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए।

इस संघर्ष के कारण कई भारतीय नागरिक खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं क्योंकि वहाँ से आने-जाने वाली फ्लाइट्स सीमित संख्या में ही चल रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह कदम जनता के हित में उठाया गया है ताकि युद्ध को लेकर फैल रही सनसनी और अफवाहों पर नियंत्रण रखा जा सके।



Source link

Exit mobile version