sudarshanvahini.com

बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह संपन्न, राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रहे मौजूद: वायु सेना बैंड ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित धुन बजाकर राष्ट्रभक्ति, वीरता और पराक्रम को किया याद


गणतंत्र दिवस उत्सव के समापन समारोह के रूप में दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम का 29 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि बीटिंग रिट्रीट समारोह गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है और यह भारत की समृद्ध सैन्य विरासत की शक्ति को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा, “हमें अपने सशस्त्र बलों पर बेहद गर्व है जो देश की रक्षा के लिए समर्पित हैं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे गौरवशाली सैन्य परंपरा और सैन्य विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का अनुशासन, एकता और मूल्यों को बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम दर्शाता है और ये देश के लिए भी गौरव का क्षण है।

कार्यक्रम की शुरुआत में तिरंगा फहराने से हुआ और इसके बाद राष्ट्र गान की धुन बजाई गई। इसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ने ‘अतुल्य भारत’, ‘वीर सैनिक’, ‘मिली झुली’, ‘नृत्य सरिता’, ‘मरूनी’ और ‘झेलम’ जैसी मधुर धुनें पेश किया। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने बैंड ‘विजय भारत’, ‘हथरोही’, ‘जय हो’ और ‘वीर सिपाही’ बजाया।

इस दौरान वायुसेना बैंड द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की मधुर धुन ने हर भारतीय के हृदय को गर्व और देशभक्ति से भर दिया। भारतीय वायुसेना बैंड ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित प्रस्तुति के देशभक्ति और जोश का माहौल बनाया। इस शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए



Source link

Exit mobile version