दलाई लामा ग्रैमी अवार्ड

धर्मशाला में निर्वासित तिब्बती समुदाय एक सांस्कृतिक उपलब्धि का जश्न मना रहा है। दलाई लामा ने अपना पहला ग्रैमी पुरस्कार जीतकर आध्यात्मिक चिंतन के इस क्षण को वैश्विक पहचान में बदल दिया है। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु को उनके स्पोकन-वर्ड एल्बम ‘मेडिटेशन्स: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए सम्मानित किया गया।

यह एल्बम लॉस एंजिलिस में सोमवार (2 फरवरी 2026) को आयोजित 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग श्रेणी में विजेता बना। दलाई लामा ने इस उपलब्धि पर ट्वीट करते हुए कहा, “मैं इस सम्मान को कृतज्ञता और विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं इसे व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं हमारी साझा सार्वभौमिक जिम्मेदारी की पहचान मानता हूँ। मेरा विश्वास है कि शांति, करुणा, पर्यावरण की देखभाल और मानवता की एकता की समझ सभी आठ अरब लोगों के सामूहिक कल्याण के लिए जरूरी है। मैं आभारी हूँ कि यह ग्रैमी सम्मान इन संदेशों को और अधिक व्यापक रूप से फैलाने में मदद करेगा।”

इस ऐतिहासिक जीत पर तिब्बती संसद-इन-एक्साइल की उपाध्यक्ष डोलमा त्सेरिंग ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह ग्रैमी दलाई लामा के करुणा और सार्वभौमिक भाईचारे के संदेश को धर्म और राष्ट्र की सीमाओं से परे पहुँचाने का एक नया और शक्तिशाली माध्यम है।

उन्होंने आध्यात्मिक गुरु को बधाई देते हुए कहा, “यह सिर्फ तिब्बतियों के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए खुशी का क्षण है,” इस समारोह में अन्य बड़ी जीत भी देखने को मिलीं। केंड्रिक लैमर ने रिकॉर्ड ऑफ द ईयर  का पुरस्कार जीता, जबकि बिली आयलिश को बेस्ट सॉंग ऑफ द ईयर मिला।



Source link

Search

Categories

Tags

Gallery