sudarshanvahini.com

खुद को आशीष बता हिन्दू युवती से की दोस्ती, ब्लैकमेल कर निकाह और इस्लाम कबूलने का बनाया दबाव: कॉन्ग्रेस नेता मंसूर सलमानी का बेटा शाहरुख गिरफ्तार


अमरोहा का स्थानीय कॉन्ग्रेस नेता मंसूर सलमानी का बेटा शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने आशीष नाम बता कर एक हिन्दू लड़की से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। युवती से मिला और रिलेशनशिप में आ गया। इस दौरान आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें ली और फिर धमकी देकर इस्लाम कबूल करने और निकाह करने का दबाव बनाने लगा।

मुरादाबाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने मुरादाबाद पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है।

मुरादाबाद एसपी रण विजय सिंह के मुताबिक, अमरोहा के गजरौला में रहने वाले शाहरुख का मुरादाबाद की युवती से अफेयर था। उसने अपना नाम आशीष बताया था। मेलजोल बढ़ने के बाद शाहरुख ने शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की को ब्लैकमेल कर इस्लाम कबूल करने और निकाह करने की जिद करने लगा। शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



Source link

Exit mobile version