sudarshanvahini.com

इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख ऑनलाइन फैला रहा था कट्टरपंथ: मुंबई ATS ने गतिविधियों को देख दबोचा, जाँच में खुलासा 8 आईडी कर रहा था ऑपरेट


ऑनलाइन कट्टरपंथी एक्टिविटीज में शामिल इंजीनियरिंग के 21 साल के छात्र अयान शेख को कोर्ट ने सोमवार (9 मार्च 2026) को 12 मार्च तक के लिए एटीएस की कस्टडी में भेज दिया है।

मुंबई ATS ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों से जुड़ी ऑनलाइन कट्टरपंथी गतिविधियों की जाँच के दौरान इंजीनियरिंग छात्र अयान शेख को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने कोर्ट को बताया कि शेख ‘इस्लामिक पॉलिटिक्स’ नाम के एक टेलीग्राम ग्रुप का हिस्सा था, जहाँ बैन आतंकी संगठनों को बढ़ावा देने वाले पोस्ट शेयर किए जाते थे।

एटीएस के मुताबिक, शेख ऐसे पोस्ट लाइक करता था और दूसरों को उन्हें पढ़ने के लिए टैग करता था। अधिकारियों ने यह भी कहा कि ग्रुप के कई सदस्य दूसरे देशों से थे। उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप जब्त किया गया। एटीएस उसके 8 ईमेल आईडी की जाँच कर रही है, जिन्हें वह ऑपरेट कर रहा था। शेख ने कोर्ट को बताया कि एटीएस अधिकारी उसे कबूल करने के लिए मजबूर कर रहे थे। कोर्ट ने उसे 12 मार्च तक एटीएस कस्टडी में भेज दिया है।

एटीएस ने 9 मार्च को अयान शेख की कस्टडी खत्म होने के बाद दोबारा अदालत में पेश कर 8 दिनों की कस्टडी की माँग की थी, लेकिन कोर्ट ने एटीएस को 3 दिनों की कस्टडी दी।



Source link

Exit mobile version