BLA ने बंधक बनाए 7 पाकिस्तानी फौजी, बलूच लड़ाकों के साथ अदला-बदली के दिया 7 दिन का अल्टीमेटम


बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए ने दावा किया है कि उसके हिरासत में 7 पाकिस्तानी फौजी हैं। संगठन का कहना है कि उसने 17 पाकिस्तानी फौजियों को पकड़ा था, लेकिन 10 को छोड़ दिया है। बलूचों ने एक हफ्ते के भीतर बलूच लड़ाकों को छोड़ने का अल्टीमेटम पाकिस्तान को दिया है।

पाकिस्तान के 7 फौजियों का वीडियो भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बलूचों ने ‘हक्काल’ के नाम से बयान जारी किया है। इस पर फिलहाल कोई पाकिस्तानी सरकार या सेना द्वारा नहीं आई है।

बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलूच के मुताबिक, ऑपरेशन हेरोफ का ये दूसरा चरण है। उन्होंने दावा किया है कि स्थानीय पुलिस से जुड़े होने की वजह से 10 फौजियों को बलूचों ने चेतावनी देते हुए छोड़ा है। BLA ने कहा कि बाकी 7 बंदी पाकिस्तान सेना की नियमित यूनिटों के सदस्य हैं।

इनलोगों को ‘बलूच नेशनल कोर्ट’ में पेश किया गया और बलूचों के खिलाफ नरसंहार में शामिल होने के आरोप लगाए गए। इनलोगों को दोषी ठहरा दिया गया है इसलिए पाकिस्तान को 7 दिन का समय दिया गया है ताकि वे कैदियों की अदला-बदली कर सकें।

Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top