सीएम योगी आदित्यनाथ विधानसभा

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बांग्लादेश के मुद्दे पर सभी मौन है। उन्होंने कहा “बांग्लादेश में हिन्दुओं को जला दिया जा रहा है, मार दिया जा रहा है। मरने वाले दलित हिन्दू हैं। इसपर कोई नहीं बोलेगा। उनके लिए कोई मानवाधिकार नहीं है, कोई दुनिया का संगठन नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “कटे इसलिए थे, क्योंकि बंटे थे, फिर बटेंगे, तो कटेंगे।” जाति के नाम पर बांटने को लेकर सीएम योगी ने कहा कि समाज में बांटनेवाले मौजूद हैं उनके बहकावे में भूल कर भी नहीं आना है। उन्होंने कहा कि याद रखना सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा। देश कमजोर होगा तो सनातन के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा होगा।



Source link