दिल्ली ब्लास्ट केस में एनआईए ने एक और अहम आरोपित यासिर अहमद को गिरफ्तार किया है। एनआईए की जाँच में सामने आया था कि उसने ही फिदायीन हमले की प्लान बनाई थी। वह फिदायीन हमले की शपथ भी ले चुका था। डार को पटियाला हाउस कोर्ट ने 26 दिसंबर तक के लिए एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है। इस दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। इस मामले में एनआईए ने अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यासिर डार जम्मू कश्मीर के शोपियाँ इस मामले में हर कड़ी को खंगाल रही है। जाँच में पता चला था कि आतंकी डार काफी एक्टिव है और हमले की तैयारी से लेकर दूसरे आतंकियों के साथ तालमेल बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। अगर आतंकी डॉक्टर उमर लालकिले ब्लास्ट में सफल नहीं होता, तो यासिर तैयार था फिदायीन हमले के लिए।

इससे पहले NIA ने एक और डॉक्टर डॉ बिलाल नसीर मल्ला को गिरफ्तार किया था। वह जम्मू कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है। उस पर सुसाइड बॉम्बर डॉ उमर नबी मोहम्मद को पनाह देने और सबूत नष्ट करने का आरोप है।



Source link

Search

Categories

Tags

Gallery