पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का निधन: पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख, कहा- राज्यपाल के रूप में छोड़ी मिजोरम में अमिट छाप


स्वराज कौशल

देश के प्रसिद्ध अधिवक्ता और पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का निधन हो गया है। 73 साल के स्वराज कौशल ने गुरुवार (4 दिसंबर 2025) की शाम अंतिम साँस ली। दिल्ली बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर उनकी मृत्यु की पुष्टि की और जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार 4 दिसंबर 2025 को शाम 4:30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

स्वराज कौशल का जन्म 1952 में हुआ था, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी और पंजाब यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने वकालत के क्षेत्र में कदम रखा और जल्द ही सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ताओं में अपनी विशेष पहचान बनाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “स्वराज कौशल जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक ऐसे वकील और व्यक्तित्व थे जिन्होंने कानूनी पेशे का उपयोग समाज के वंचित वर्गों के जीवन सुधार में किया। वे भारत के सबसे कम उम्र के राज्यपाल बने और अपने गवर्नर काल के दौरान मिजोरम की जनता पर अमिट छाप छोड़ गए। एक सांसद के रूप में उनके विचार और अनुभव भी उल्लेखनीय थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएँ उनकी पुत्री बांसुरी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हैं। ओम शांति।”

छह साल तक राज्यसभा के सदस्य रहे और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वराज कौशल देश के सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले व्यक्तियों में शामिल थे। 1975 में उनका विवाह सुषमा स्वराज से हुआ था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top